अरशद आब्दी / सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झांसी नगर में आज नगर निगम झांसी के वार्ड नं 5 (ईसाई टोला – प्रथम) से बहुजन समाज पार्टी के शिक्षित ,जुझारू, कर्मठ, लगनशील सभासद पद के उम्मीदवार सिद्धार्थ अहिरवार ने क्षेत्र में घूमकर प्रचार की शुरुआत की।
मतदाताओं से अपील करते हुऐ कहा की क्षेत्रवासी एक बार और अपना आर्शीवाद देकर विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक जो भी काम किये हैं उन से भी अधिक काम करूंगा और सरकार की जो भी सेवा आयेगी वह सभी क्षेत्रवासियों को उनका पूरा लाभ दिलाऊँगा और सभी क्षेत्रवासियो से वादा किया की आने वाले वक़्त में किसी भी समय चाहे वह दिन हो या रात किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो मैं कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।
जिस प्रकार पानी की टंकी पास करायी, इस टंकी से सुम्मेर नगर ,शास्त्री नगर, ईसाई टोला, कमलसिंह कॉलोनी, इकबाल नगर, बिहारीपुरा के क्षेत्रों को पानी मिलेगा और सभी क्षेत्रवासी पानी की समस्या से मुक्त हो जायेंगे और में सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे इतना प्यार और आशिर्वाद दिया और में आशा करता हूं कि यही प्यार और आशिर्वाद इस बार भी मिलेगा।
