मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा स्कूल चले हम अभियान 2024 के अंतर्गत प्रदेश की सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 2024 आयोजित करने की निर्देश दिए गए हैं जिसके अनुपालन में स्कूल प्रबंधन समितियां द्वारा जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव 2024 का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मंगलवार को बुरहानपुर के ग्राम बिरोदा में ‘स्कूल चलें हम अभियान 2024’ के अंतर्गत आयोजित “प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
