जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला कारागार परिसर में किया गया। योग प्रशिक्षक जय प्रकाश जी के द्वारा योग आसनों के बारे में जानकारी एवं योग हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है इसके बारे में बताया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240619-WA0086.mp4
New India Times

संस्था के प्रबंध श्री जगदीश केसरी जी ने योग आसनों के फायदे एवं कितने प्रकार के योग होते हैं इसके बारे में जानकारी दी एवं जेल प्रशासन का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी संस्थान को योग शिविर का आयोजन करने के लिए स्थान प्रदान किया।

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

संस्थान के अध्यक्ष श्री जसवीर सिंह ने योग पर प्रकाश डालते हुए बताया योग का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव है तभी आज पूरे विश्व में योग का योगदान लोगों ने जाना है और जीवन शैली में जहां आज लोगों में कई तरह की बीमारियां जैसे शुगर, बीपी आदि जैसा समस्या से समाज पीड़ित है वही योग उनके लिए एक बहुत बड़ी आस लेके आया है।

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

आज कई एसे उदाहरण हैं जहां योग के माध्यम से लोगों ने इन बीमारी पर भी विजय प्राप्त की है या कर रहे हैं योग से जीवन अनुशासित तो रहता ही है साथ ही साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रहता है।

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

आगे कार्यक्रम में जेल प्रशासन से जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर  देवकांत वर्मा जी प्रशिक्षक पंकज  पाण्डेय जी संगीत वादन में आदित्य त्रिपाठी, संस्थान से अध्यक्ष जसवीर सिंह, प्रबंधक जगदीश केशरी, संयोजक स्पर्श शुक्ल, सदस्य आदित्य त्रिपाठी एवं समस्त जेल प्रशासन के सदस्य व बंदी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version