भोपाल स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में छापेमारी, 55 कार्टून अनाधिकृत पानी की बोतलें जब्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में छापेमारी, 55 कार्टून अनाधिकृत पानी की बोतलें जब्त | New India Times

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में भोपाल स्टेशन पर छापेमारी के दौरान 55 कार्टून अनाधिकृत ब्रांड की पानी की बोतलें जब्त की गई।

मंडल को मिली गुप्त सूचना जिसमें बताया गया कि गाड़ी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में 20 कार्टून अनाधिकृत ब्रांड की पानी की बोतलें मौजूद हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशानुसार एक छापेमारी टीम का गठन किया गया और ट्रेन के भोपाल स्टेशन पर पहुंचते ही छापेमारी टीम ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए पैंट्री कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 20 कार्टन अनाधिकृत पानी की बोतलें के साथ साथ 35 कार्टूनअतिरिक्त अनाधिकृत पानी की बोतलें भी बरामद की गईं। इस प्रकार इस छापेमारी में कुल 55 कार्टून अनाधिकृत ब्रांड की पानी की बोतलें जब्त की गईं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में गठित की गई निरीक्षकों की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई ने रेल प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी को साबित किया है। इस कार्यवाही के दौरान जाँच दल में मंडल वाणिज्य निरीक्षक भोपाल श्री अंक भूषण दुबे, स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य श्री ए. के. खरे, खानपान निरीक्षक श्रीमती मेघा नागदेव एवं आईआरसीटीसी निरीक्षक श्रीमती मीशा मौजूद रही।

रेल प्रशासन यात्रियों को स्वस्थकर पानी एवं बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर है एवं किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की यह प्रतिबद्धता यात्रियों के विश्वास को बनाए रखने में मददगार साबित होगी और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी ताकि यात्रियों को हमेशा सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा का अनुभव मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version