शाहजहांपुर पुलिस ने भरी मात्रा में नकली नोटों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पुलिस ने भरी मात्रा में नकली नोटों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार | New India Times

शाहजहांपुर पुलिस ने भरी मात्रा में नकली नोटो के साथ तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। ये आरोपी लखनऊ के दुबग्गा से 60% पर नकली नोट खरदीद कर लाते हैं और शाहजहांपुर और आस पास के बाजार में असली नोटों के साथ मिलाकर चलते हैं।

राजीव तोमर प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली, उo निo रोहित कुमार, हेo काo संतोष कुमार, कुंवर दीपेंद्र आदि पुलिस टीम ने नीरज कुमार शुक्ला थाना पीजी आई लखनऊ, विवेक कुमार मौर्य थाना सदर बाजार, जबर सिंह थाना कलान को स्विफ्ट UP 32 SN 7340 कार के साथ गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 67500 रुपए नकली बरामद किया है। साथ ही फरार आरोपी चंदन निo मोo अजीजगंज थाना चौक कोतवाली की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

सीओ सिटी सौभ्या पाण्डेय ने बताया की थाना चौक कोतवाली पुलिस ने एक स्विफ्ट कर के साथ तीन अभियुक्तों की गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से भरी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए है,अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version