प्रवेश उत्सव के अवसर पर रोटरी क्लब अपना ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को उच्च क्वालिटी के बिस्कुट किये वितरण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रवेश उत्सव के अवसर पर रोटरी क्लब अपना ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को उच्च क्वालिटी के बिस्कुट किये वितरण | New India Times

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सदैव कार्य करने वाली संस्था रोटरी क्लब अपना मेघनगर के तत्वाधान में मेघनगर विकासखंड की 24 स्कूलों में 2800 बच्चों को केटरबरी बिस्कीट वितरण किये गये। शिक्षा के मंदिर में नन्हे मुन्ने प्रथम दिन जब तैयार होकर विद्यालय पहुंचे तो स्कूली शिक्षक शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
ग्रामीण क्षेत्र की 24 स्कूलों के बच्चों को स्कूल पहुंचने के बाद मेघनगर रोटरी क्लब अपना के द्वारा केटबरी बिस्किट वितरण किए गए तब बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई।

प्रवेश उत्सव के अवसर पर रोटरी क्लब अपना ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को उच्च क्वालिटी के बिस्कुट किये वितरण | New India Times

रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष चंदनबाला शर्मा एवं सचिव माया शर्मा के द्वारा जानकारी दी गई की रोटरी क्लब अपना मेघनगर शिक्षा के क्षेत्र में एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक कार्य करता है आज दिनांक 18 जुन को  ग्रामीण क्षेत्र की शासकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव के उपल्क्ष में कैडबरी बिस्किट वितरण किए गए ग्रामीण क्षेत्र की 24 स्कूलों में लगभग 2800 बिस्कुट का वितरण किया जब बच्चे स्कूल में प्रवेश किया तो उन्हें उच्च क्वालिटी के बिस्कुट देखकर बच्चे काफी प्रसन्न हुए।

प्रवेश उत्सव के अवसर पर रोटरी क्लब अपना ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को उच्च क्वालिटी के बिस्कुट किये वितरण | New India Times

रोटरी क्लब के संस्थापक भारत मिस्त्री ने बताया की यह बिस्किट प्रतिवर्ष हमारे पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह नारंग की ओर से इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए भेजे जाते हैं उन्होंने भी बच्चों के प्रवेश उत्सव पर बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी एवं अच्छी शिक्षा प्राप्त करें ओर खुब मन लगाकर पढ़ाई करें उसके लिए आशीर्वाद प्रदान किया इस तरह मानव सेवा के कार्य रोटरी क्लब अपना मेघनगर हमेशा करता रहता है मेघनगर रोटरी क्लब की सेवा के चर्च विदेशो में भी होते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version