आकाशी बिजली गिरने से बाप बेटे की मौत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240615-WA0073.mp4
New India Times

देवरी में आकाशीय बिजली गिरने से बाप बेटे की मौत हो गई है, घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी पाठक में शाम करीब 5:30 बजे उस समय घटित हुई जब बाप बेटे अपने खेत में मूंग की फसल के बाद खेत की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान बारिश के साथ तेज आवाज में आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें 70 वर्षीय पुरुषोत्तम पिता खूबचंद अहिरवार निवासी पिपरिया पाठक और उनके 22 वर्षीय पुत्र राजेश अहिरवार की मौके पर मौत हो गई, आकाशीय बिजली का प्रकोप इतना अधिक तेज था कि आसपास में लगे पेड़ पौधे टूट कर उखड़ गए।

घटना के बाद परिजन दोनों को ट्रैक्टर ट्राली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे अखिलेश अहिरवार ने बताया बाप बेटे दोनों खेत में मूंग की फसल की कटाई के बाद खेत साफ कर रहे थे उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version