पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में हरपाल सिंह बालियान प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद ने चोरी की घटना का किया खुलासा‌। चोरी की ईको गाड़ी, बोलेरो व, एक मोटरसाइकिल बरामद कर, तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

हरपाल सिंह बालियान प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद, उo  निo दुर्गेश कुमार, उo  निo धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान नन्हे वर्मा, अजय वर्मा, मनु  को चोरी की मोटरसाइकिल, ईको गाड़ी, बुलेरों के साथ किया गिरफ्तार।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने  बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर थाना जलालाबाद क्षेत्र में वाहनों की चोरी करते हैं और चोरी के वाहनों को सीधे मोहम्मदी जाकर विमलेश उर्फ राजू उर्फ़ महंत थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी और मनु उर्फ मान थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी के संरक्षण में दे देते हैं वे लोग वाहनों को बेचकर व वाहनों को काटकर ठिकाने लगा देते हैं।

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनका सरगना मोहम्मदी का हिस्ट्री सीटर विमलेश उर्फ राजू उर्फ़ महंत है। फिलहाल पुलिस ने जलालाबाद से चोरी हुए ईको गाड़ी, बोलेरो व एक मोटरसाइकिल बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है  हिस्ट्रीशीटर सरगना विमलेश,  आजाद यादव,  नीलू फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि थाना जलालाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अजय वर्मा, नन्हे वर्मा, मनु को गिरफ्तार किया है इनकी निशान देही पर एक गाड़ी बोलेरो बाइक मोटरसाइकिल बरामद की गई है या लोग वाहन चोरी करने के मोहम्मदी खीरी में कबाड़ियों को भेज देते हैं और पार्ट्स काटकर वाहनों को डिस्पोज कर देते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version