रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशों में खनिज अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही के अनुक्रम में खनिज अधिकारी राकेश कनेरिया के साथ में खनिज सर्वेयर आलिशा रावत एवं अमले के द्वारा 10 जून 24 को विभागीय अमले के साथ आकस्मिक भ्रमण कर खनिज परिवहन की जांच की गई।

जांच के दौरान कोतवाली झाबुआ में ट्रैक्टर क्रमांक MP45AC 3419 में रेत एवं राणापुर में डम्पर क्रमांक GJ 17UU9248 में गिट्टी चूरी अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर क्रमशः थाना प्रभारी राणापुर व कोतवाली झाबुआ की अभिरक्षा में रखे गये। जब्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध मध्य प्रदेश अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
