वसई DYSP कार्यालय के बाहर खुद को आग के हवाले कर युवक ने की ख़ुदकुशी, जलते हुए युवक ने डी.वाय.एस.पी को भी जलाने की कोशिश की | New India Times

सुहेल फारुकी, वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT;​वसई DYSP कार्यालय के बाहर खुद को आग के हवाले कर युवक ने की ख़ुदकुशी, जलते हुए युवक ने डी.वाय.एस.पी को भी जलाने की कोशिश की | New India Times
मुंबई से लगे वसई-विरार शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और डी.वाय.एस.पी कार्यालय में घुस कर डी.वाय.एस.पी को भी अपने आगोश में लेने की कोशिश की। बडी मुश्किल से आग को बुझाया गया लेकिन युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक युवक पेट्रोल के साथ वसई DYSP कार्यालय पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और डी.वाय.एस.पी के केबिन में घुस गया।  इस मामले में जो जानकारी सामने आई है वो हैरान करने वाली है। पुलिस का दावा है युवक सिर्फ ख़ुदकुशी करने नहीं आया था बल्कि उसकी प्लैनिंग थी कि वह अपने साथ इलाके के डी एस पी को भी मारेगा। पुलिस ने दावा किया है कि युवक की प्लानिंग डी एस पी को फिदायीन तरीके से मारने की थी। 
ख़ुदकुशी करने वाले युवक की पहचान विकास झा 23 वर्ष के तौर पर हुई है। ख़ुदकुशी करने के पहले विकास ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखा कि ‘ मै जान दे रहा हूँ ‘, उसके बाद वह पेट्रोल लेकर पुलिस दफ्तर के पास पहुंचा और खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जला लिया। उसके बाद विकास सीधे पुलिस अधिकारी राज तिलक रोशन के कार्यालय में घुस कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन डी एस पी किसी तरह खुद को बचा पाये इस दौरान वह भी मामूली रूप घायल हो गए हैं।  कार्यालय में मौजूद वसई के पुलिस निरीक्षक विश्वास दलवी ने युवक के ऊपर मिटटी डालकर आग को बुझाने कि कोशिश की, लेकिन युवक ने उन्हें भी धक्का दे दिया। फिर किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने विकास के ऊपर पानी डालकर आग को बुझाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

By nit

Exit mobile version