मानसिक विक्षेप युवक ने अपने ही परिवार के आठ लोगों को उतारा मौत के घाट, मौके पर पहुंचे आईजी डीआईजी पुलिस अधीक्षक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मानसिक विक्षेप युवक ने अपने ही परिवार के आठ लोगों को उतारा मौत के घाट, मौके पर पहुंचे आईजी डीआईजी पुलिस अधीक्षक | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामुहिक हत्या कर दी गई है। परिवार के पुत्र ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या की है। इसके पश्चात हत्यारे ने भी फांसी लगा ली। हत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता -पत्नी बच्चे और भाई सहित अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी से झूल गया। घटना रात्रि दो-तीन बजे की बताई जा रही है माहुलझिर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हुए। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version