पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

धार जिला मुख्यालय से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर विकासखण्ड तिरला है। व्यक्ति मेंं काम करने का जज़्बा हो तो वह दिन रात कुछ भी नही देखता है, ऐसा ही एक मामला देखने को मिला। तिरला विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा के सरपंच की तत्परता से पानी की समस्या का समाधान तत्काल किया गया। मामला इस प्रकार है,कि ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा के सरपंच जीवन निनामा को गाँव आमखेड़ा के नागरिकों का फोन आया कि सरपंच साहब नलजल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन टूट-फूट होने के कारण गांव में पानी की सप्लाई बंद होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, और गाँव का हैण्डपम्प भी खराब है। सरपंच द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, तत्काल हैण्डपम्प मैकेनिक को रात को 9 बजे फोन लगाकर बुलाया और तत्काल हैण्डपम्प को चालु कराया व ग्रामीणों की पानी की परेशानी का समाधान तत्काल किया। सरपंच की इस कार्यशैली से सभी ग्रामीणजन पसंद हुए।
