कोयला खदान से रिटायर्ड हुए कामगारों ने मीडिया से साझा की अपनी पीड़ा | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोयला खदान से रिटायर्ड हुए कामगारों ने मीडिया से साझा की अपनी पीड़ा | New India Times

जिले के कन्हान और पेंच कोयलांचल के कोयला खदान कामगारों ने शनिवार प्रेस वार्ता के जरिए मीडिया के समक्ष अपनी पेंशन रिवाइज्ड समस्या की विस्तृत जानकारी दी और सहयोग मांगा।

कोल इंडिया सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ समिति के आजीवन अध्यक्ष एसएल यादव, महामंत्री अरविंद ओक्टे  कोषाध्यक्ष ओपी बिसन्दर  तथा संगठन के कन्हान क्षेत्र अध्यक्ष हमीद खान ने कहा कि  कोयला खदानों से रिटायर्ड हुए कामगारों की पेंशन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो सका है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन रिवाइज्ड पेंशन की मांग के समाधान के लिए कोयला उद्योग प्रबन्धन से लेकर जन प्रतिनिधियों और अंततः न्यायालय की दहलीज तक पहुँचा लेकिन अभी भी फैसले का इंतजार है। तारीख पर तारीख मिल रही है। बीते 14 वर्षो से पेंशन नीति में  संशोधन की आस में कई कोयला खदानों के रिटायर्ड कामगार दिवंगत हो चुके है। अध्यक्ष एस एल यादव ने कहा  कोर्ट की पेशी फिर से बढ़ गयी है अब यह विश्वास करना कि पीड़ितों को न्याय मिल जाएगा झूठी आशा है। फिर भी जब तक दम है हम संघर्ष करते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version