वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सीतापुर लखीमपुर मार्ग हरगांव चौराहे पर रोडवेज बस में लगी आग, आग को देख यात्रियों में मचा हड़कंप। इस घटना की जनकारी मिलते ही हरगांव पुलिस पहुंची मौके पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। आपको बताते चले कि लखनऊ से लखीमपुर को आ रही रोडवेज बस यूपी 31 एटी 5668 जब हरगांव चौराहे पर पहुंची तो बस में उस समय अचानक इंजन के शार्ट सर्किट होने पर आग लग गई। जब सभी सावरिया लगभग अपने अपने घर को पहुंचने वाली ही थी। तो हरगांव चौराहे पर करीबन 10:30 बजे रात के आस पास बस में आग लग गई। आग को देख सवारियों में चीख पुकार मच गई। इंजन से धुआं व आग निकलते देख ड्राइवर ने बस को वही पर रोक दिया। हालांकि समय रहते रोडवेज बस पर सवार सभी यात्री नीचे उतर गए थे। जिसके बाद देखते ही देखते बस में लगी आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और पूरी की पूरी बस जल कर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस लखनऊ से लखीमपुर के लिए सवारियों को लेकर आ रही थी। फिलहाल इस घटना से किसी को कोई हानि नहीं पहुंची है। मौके पर हरगांव पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।
