मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कड़ी सुरक्षा में ईवीएम व वीवीपैट को सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।
डीईओ सहित डिप्टी डीईओ एवं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिदिन स्ट्रॉग रूम के सुरक्षा सम्बन्धित बिन्दुओं को चेक कर पुष्टि की जाती है, जिससे कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी निरंतर तैनात है।
मंगलवार को डीईओ ने निरीक्षण कर सुरक्षा सम्बन्धित बिन्दुओं सहित मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विजिट रजिस्टर को देखा तथा स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबन्ध का निरीक्षण किया।
साथ ही उन्होंने चल रही मतगणना की तैयारियों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने मतगणना हाल का निरीक्षण कर कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिये। डीईओ ने निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना सम्बन्धित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाये।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
