भारतीय किसान संघ द्वारा घोड़ा रोज़ की समस्या को गांव सहायक किसानों के साथ किया धरना-प्रदर्शन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

भारतीय किसान संघ द्वारा घोड़ा रोज़ की समस्या को गांव सहायक किसानों के साथ किया धरना-प्रदर्शन | New India Times

भारतीय किसान संघ द्वारा घोड़ा रोज़ की समस्या को धार में गांव सहायक किसानों के साथ आपका धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें समाधान के लिए धरनास्थल पर ए डी एम श्री अश्विनी कुमार रावत व एस डी मेडम रोशनी पाटीदार ने कहा कि कलेक्टर महोदय ने भोपाल शासन स्तर पर लिखित कार्रवाई की गई है जिसका जवाब 8-10 दिनों में आ जाएगा। इस पर भारतीय किसान संघ ने आगामी 5 जून तक प्रतिदिन पांच गांव के किसानों का होने वाला क्रमिक धरना आंदोलन स्थगित कर दिया।

इस अवसर पर लगभग 100 गांव के  650 से 700 किसान धरना स्थल पर उपस्थित किसानों को घोड़ा रोज़ की समस्या को लेकर किसान संघ के राजेंद्र शर्मा, महेश ठाकुर, मोहन पाटीदार, सुरेंद्र पटेल, राजेंद्र पाटीदार, हरीश पटेल, शेखर चौधरी, विकासखंड अध्यक्षों व मंत्री ने संबोधित किया।

शासन की ओर से धरना स्थल पर ज्ञापन लेने आए एडीएम महोदय व एस डी एम, पुलिस प्रशासन के अधिकारी ने इस संबंध में उचित कार्रवाई हेतु शासन स्तर पर भोपाल में लिखित में कार्यवाही होने की बात कहते हुए  8-10 दिन में जवाब आने की बात कही।

इस पर भारतीय किसान संघ ने 22 मई से लगातार प्रतिदिन होने वाले कृत्रिम धरने को 4 जून तक स्थगित कर दिया गया है अगर शासन स्तर से घोड़ा रोज़ की समस्या का स्थाई निराकरण का निर्णय नहीं आता है तो 5 जून से भारतीय किसान संघ कृत्रिम धरना आंदोलन करेगा। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमोल पाटीदार द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version