अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटालों में हाईकोर्ट के निर्देश पर नर्सिंग कॉलेजों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे सीबीआई द्वारा जांच में कई ऐसे नर्सिंग कॉलेजों को भी क्लीन चिट दे दी गई थी जो मान्यताओं पर खरा नहीं उतरे थे। इसी को लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने 15 अप्रैल को सीबीआई कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी एनएसयूआई की शिकायत के बाद CBI ने कुछ विभागीय लोगों को भी जांच के रडार पर लिया।
सीबीआई ने इंदौर, भोपाल, रतलाम समेत अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि CBI निरीक्षक राहुल राज ने फर्जी नर्सिंग कॉलेज की सही रिपोर्ट पेश करने की एवज में 10 लख रुपए की मांग की थी। जिसे रिश्वत लेते हुऐ मलय नर्सिंग कॉलेज की चेयरमैन एवं प्रिंसिपल को भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभी तक दिल्ली CBI ने निरीक्षक समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को खिलाफ Sec. 120-B of IPC, r/w sec 7, 7А, 8, 9, 10 amended & 12 of PC Act, के तहत मामला दर्ज कर 10 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। वहीं एनएसयूआई नेता रवि परमार का कहना है कि एनएसयूआई की शिकायत पर ही दिल्ली सीबीआई ने कार्रवाई की है। एनएसयूआई दिल्ली सीबीआई को जल्द ही अन्य भ्रष्टाचारी निरीक्षकों एवं नर्सिंग फर्जीवाड़े में शामिल नर्सिंग कालेज संचालकों और दलालों की जानकारी सौंपेगी।
