मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा, खंडवा पत्रकार संघ एवं दादाजी वृद्धाश्रम सीड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में 19 मई 2024 रविवार को माणिक वाचनालय बॉम्बे बाजार खंडवा में मदर टेरेसा, सर्वपल्ली राधाकृष्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
आयोजकों की ओर से राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा एवं खंडवा पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला, नगर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, एवं दादाजी वृद्धाश्रम एवं सीड संस्था की संचालिका अनीता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, खंडवा नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव,पंधाना विधायिका श्रीमती छाया मोरे, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला (बुरहानपुर), खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, समाजसेवी रितेश गोयल, यूनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान अंसारी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती इंदु दुबे, मानिक वाचनालय खंडवा के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, सशक्त पत्रकार समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले(बुरहानपुर) को विशेष अतिथिगण के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने जिले के समस्त पत्रकारों से इस आयोजन में सहभागिता करने और इसे सफल बनाने की अपील की है।
