हज यात्रियों की सुविधाओं के लिए संभागायुक्त ने संबंधित विभागों की ली बैठक एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

हज यात्रियों की सुविधाओं के लिए संभागायुक्त ने संबंधित विभागों की ली बैठक एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश | New India Times

भोपाल विमानतल से  21 एवं 22 मई को हज पर जाने वाले हज यात्रियों की सुविधाओं के लिए संभागायुक्त भोपाल डॉ. पवन कुमार शर्मा ने संबंधित विभागों की बैठक ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण को हज हाउस में हज यात्रियों एवं उनके साथ आने वाले परिवारजनों के लिए बैठक व्यवस्था, कूलर, मोबाइल टायलेट, पार्किंग, पेयजल की व्यवस्था एवं हज हाउस तक एप्रोच रोड़ सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि 18 एवं 19 मई को हज हाउस में 21 एवं 22 मई को भोपाल विमानतल पर 24 x7 डॉक्टर, पैरामेडीकल टीम के साथ इमर्जेंसी में हमीदिया अस्पताल में भी बेड सुरक्षित करने एवं 24 घंटे डॉक्टरों की विशेष टीम लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हज हाउस में गर्मी को देखते हुए ओआरएस के पैकेट बांटने के भी निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों, एजेंसियों एवं संस्थाओं को हज से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। बैठक में श्री रफत वारसी, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी, श्री डॉ. सनवर पटेल, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड, भोपाल तथा संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version