मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर पब्लिक स्कूल न्यू इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर के संस्थापक, एसएच यूनानी तिब्बिया कॉलेज गणपति नाका बुरहानपुर के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अल्ताफ़ जावेद(एमडी युनानी) अंडा बाज़ार बुरहानपुर के भतीजे डॉ. शब्बीर अली हैदराबाद वाला के हैदराबाद मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक का शुभारंभ रविवार 12 मई 2024 को शाम 4 बजे जय स्तंभ रोड, माधव बिहारी अग्रवाल केला ग्रुप वालों का ऑफिस, मेट्रो हॉस्पिटल के ठीक सामने संपन्न हुआ। यहां डॉक्टर अल्ताफ जावेद, अशफाक अली हैदराबाद वाला और युवा डेंटिस्ट डॉक्टर शब्बीर अली हैदराबाद वाला ने शुभारंभ अवसर पर आमंत्रित एवं पधारे सभी महानुभावों का मन पूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला हेल्थ ऑफिसर सहित पूर्व सिविल सर्जन डॉ जैनुद्दीन बोहरा, डॉक्टर मुफज्जल बोहरा,समाज सेवीगण में मंसूर सेवक, महेंद्र जैन, अता उल्ला खान, डॉक्टर फरीद क़ाज़ी सहित एसएच युनानी मेडिकल कॉलेज बुरहानपुर के समस्त स्टाफ, मेट्रो हॉस्पिटल बुरहानपुर के संचालक डॉक्टर नदीम सैयद सहित शहर के अनेक डॉक्टर्स, बोहरा समाज के प्रमुख समाज जनों ने इस क्लीनिक के शुभारंभ पर डॉक्टर अल्ताफ जावेद, अशफाक हैदराबाद वाला और डॉक्टर शब्बीर अली हैदराबाद वाला को बधाई और शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
युवा डेंटिस्ट डॉक्टर शब्बीर अली ने बताया कि उनका क्लीनिक मल्टी स्पेशलिस्ट है और यहां दांत के साथ-साथ चेहरे और जबड़े की सर्जरी भी आधुनिक मशीनों के माध्यम से होगी। चेहरे की खूबसूरती के लिए आधुनिक उपकरण भी यहां उपलब्ध है। फिलहाल बुरहानपुर खंडवा भुसावल के एरिया में ऐसा मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक नहीं है। दूसरे जिलों के एक्सपर्ट डॉक्टर भी यहां आकर यहां अपनी सेवाएं देंगे।
