सोमवार को होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सोमवार को होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना | New India Times

शाहजहांपुर में कल 13 मई को होगा मतदान, आज OCF राम लीला मैदान से पोलिंग पार्टियां की गई रवाना, सोमवार को लोकसभा और ददरौल विधानसभा सभा के उप चुनाव के लिए होगा मत दान।

लोकसभा सीट से मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर, इंडिया गठबंधन से ज्योत्सना कश्यप, बसपा से दोदाराम तो वही ददरौल विधान सभा के उप चुनाव  से भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह, इंडिया गठबंधन से अवधेश कुमार वर्मा, बसपा से सर्वेश चंद्र उर्फ धानु अजमा रहे हैं किस्मत।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा ददरौल के उप निर्वाचन के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड से सामान्य प्रेक्षक बाबूलाल गोयल, जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस प्रेक्षक राजीव रंजन एवं व्यय प्रेक्षक अंबालाल नायक की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

जनपद में चतुर्थ चरण में 13 मई को मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना। प्रेक्षक एवं अधिकारियों ने ओसीएफ रामलीला मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जनपद में 2481 मतदेय स्थलों पर प्रातः 7ः00 बजे से मतदान प्रारंभ होकर शाम 5ः00 बजे समाप्ति होगी।

मतदाताओं के सहूलित के लिए मतदेय स्थलों पर विशेष व्यवस्था की गई है। मतदान केन्द्रों पर 200 मीटर की परिधि में निजी वाहन से वोट डालने जा सकते। वोटर पर्ची प्राप्त न होने पर मतदेय स्थल पर स्थिति बीएलओ से मतदाता पर्ची प्राप्त कर मतदान कर सकते हैं।

किसी मतदाता को मतदान करने में असुविधा होने पर टोल फ्री न0- 05842-1950 पर सम्पर्क कर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version