रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत मिलने के बाद झाबुआ राजवाड़ा चौक पर आप आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगड़, लोकसभा संगठन मंत्री मुख्तियार भाई पठान, उपाध्यक्ष कमल डामोर, जिला संयोजक सचिव मनसुख भाई डामोर, जिला महामंत्री देवा मेडा, ब्लॉक अध्यक्ष राजू गुडिया, आदी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी एवं मिठाई खिलाकर कर जश्न मनाया।
