रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नानोलिया झाबुआ जिले के मेघनगर पहुँची। झाबुआ महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी आरती भानपुरिया एवं मेघनगर मंडल अध्यक्ष दीपमाला बामनिया के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा का शानदार सम्मेलन आयोजित हुआ मेघनगर महिला मोर्चा द्वारा श्रीमती माया नारोलिया का जनजाति परम्परा तीर कमान एवं झाबुआ की गुड़िया भेट कर स्वागत किया गया। महिला मोर्चा सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई स्वागत भाषण मोर्चा की जिला अध्यक्ष भूमिका सोनी द्वारा किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए इस बार 400 पर का नारा व मोदी की गारंटी के साथ विकास पर विश्वास की मोहर लगाने की बात कही गई। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुवे कहा की बहन अनीता नागर सिंह चौहान को विजय बनाना है। ऐसा पहला अवसर है लोकसभा रतलाम झाबुआ सीट पर भाजपा ने महिला को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है।
हमें घर घर जाकर लोगों को बताना है की हमें कमल के फूल का बटन दबाकर हमारी बहन अनीता नागर सिंह को विजयी बनाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 60 साल की कांग्रेस की सरकार और 10 साल मोदी जी की भाजपा सरकार का विकास आप खुद देख लीजिये। आज महिलाओं के खाते में लाडली बहना की राशि आ रही है। आप बहनों ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में जो विजय भाजपा को दिलवाई वह इतिहास दोहराना है।
महिला मोर्चा सम्मेलन का संचालन महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी आरती भनपुरिया ने किया, आभार मेघनगर मंडल अध्यक्ष दीपमाला बामनिया ने माना। महिला मोर्चा के जनसंपर्क से मेघनगर भाजपामय हो गया। इस दौरान भाजपा के समस्त सदस्य सहित महिला मोर्चा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
