श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT;
कन्नौद में कांग्रेसियों के नेतृत्व में छात्राएं स्कूल समय में छात्रा के साथ रेप व हत्या के मामले को लेकर ज्ञापन देने एसडीएम आफिस पहुंच गईं जिसको लेकर स्कूल प्रशासन पर जम कर निशाना साधा गया और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।
मिली जानकारी के मुताबिक़ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय कन्नौद की छात्राओं ने प्राचार्य प्रभारी रिना मिश्रा की अनुमति के बिना छात्रा के साथ रेप व हत्या के मामले में कांग्रेसियों के साथ ज्ञापन देने एसडीएम आफिस चली गईं। जब प्राचार्य से पूछा गया कि छात्राएं कहां गईं तो इसकी कोई जानकारी प्राचार्य रीना मिश्रा को नहीं थी।
जानकारी के अनुसार लंच के समय सभी छात्राएं स्कूल ग्राउंड के बहार आकर बस स्टेंड पर पहुंची और कांग्रेसियों के साथ रैली के रूप में S.D.M कार्यलाय में ज्ञापन देने पहुंच गईं। इस विषय मे प्राचार्य प्रभारी रिना मिश्रा से पूछा गया कि छात्राएं स्कूल से किसकी परमिशन लेकर गई थीं तो प्राचार्य प्रभारी रिना मिश्रा का कहना है की छात्राएं कहां गईं इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। इससे साफजाहिर होता है की विद्यायल के समस्त स्टाफ की लापरवाही बरती। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले ही कन्नौद से कुछ ही दूरी पर एक छात्रा के साथ रेप कर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में आज आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
