सी एम राइस विद्यालय तिरला में समरकेम्प का किया गया समापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सी एम राइस विद्यालय तिरला में समरकेम्प का किया गया समापन | New India Times

शासकीय सी एम राइज विद्यालय तिरला जिला धार में निःशुल्क समरकेम्प का आयोजन दिनांक 26 अप्रेल से 06 मई किया गया। आज समरकेम्प का समापन समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी एम राइज विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा व समरकेम्प प्रभारी दशरथ सिंह सोलंकी थे। इस अवसर पर बच्चों ने मधुर गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिस संबन्ध में समरकेम्प प्रभारी दशरथ सिंह सोलंकी ने बताया कि सी एम राइज विद्यालय तिरला में इस समरकेम्प में अनेक प्रकार की गतिविधियों आयोजित की गई। जिसमें ड्रॉइंग, पेन्टिंग, शैडिंग, मूर्ति बनाना।

क्राफ्टविधा के अंतर्गत पेपर कटिंग द्वारा डिजाईन बनाना। मेहन्दी बनाना सीखना व कढाई बुनाई सीखना। इसके साथ ही कम्प्यूटर में टाइपिंग एक्सेल एवं वर्ड,ई-मेल आईटी बनाना आदि। शिक्षकों द्वारा गतिविधियां करवाई गई,जो कि एक सराहनीय प्रयास रहा और आने वाले समय पर और भी सर्वश्रेष्ठ किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द राठौर ने किया।

इस अवसर पर दशरथ सिंह सोलंकी समरकेम्प प्रभारी, महेन्द्र पाटीदार, खुमसिंह मण्डलोई, अरविन्द राठौर, अरूण यादव, सुरेश मुवेल, किरण मकवाना, निर्मला चौहान, ममता खाण्डे, अभिराज कराले आदि शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version