शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में थैलेसीमिया ग्रसित मरीजों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन 11 जून शनिवार 2024 को | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में थैलेसीमिया ग्रसित मरीजों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन 11 जून शनिवार 2024 को | New India Times

शिशु रोग विभाग शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया और दतिया अकादेमी ऑफ पीडीयाट्रिक्स के तत्वाधान में दिनांक 11 जून, शनिवार को थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित बच्चों, उनके परिजनों एवं जन सामान्य को इस बीमारी के बचाव व उपचार संबंधी जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन   अधिष्ठाता डॉ दीपक एस मरावी के द्वारा किया जाएगा।

आयोजन सीमति के अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने जानकारी दी है कि वर्तमान मे दतिया जिले के  लगभग 25 मरीज नियमित रूप से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं जिन्हें निःशुल्क खून चढ़ाने के साथ साथ अन्य आवश्यक दवाएं और जाँचें भी शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं। इस सत्र हेतु कैंसर हॉस्पिटल ग्वालियर के रक्त कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे जिनके द्वारा थैलेसीमिया के बारे में नवीनतम उपचारों की जानकारी दी जावेगी।
इस दौरान  इच्छुक नवयुवक एवं युवतियों की कैंप लगाकर निःशुल्क एचपीएलसी (HPLC) जांच भी की जावेगी जिससे यह पता चल सके कि उनमें थैलेसीमिया बीमारी से संबंधित तत्व तो मौजूद नहीं है।

इसका आयोजन स्थल आगामी शनिवार को नवीन ओपीडी भवन, द्वितीय तल, लेक्चर हाल 5 में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। दतिया जिले के सभी थैलेसीमिया मरीजों, उनके परिजनों और इच्छुक प्रबुद्ध जनों से सत्र में शामिल होने एवं बेहतर निःशुल्क उपचार हेतू सादर अनुरोध किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version