नोट बन्दी ने आतंकवाद एवं नक्सलवाद के मुंह पर की करारी चोट: विधायक मुकेश चौधरी | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​नोट बन्दी ने आतंकवाद एवं नक्सलवाद के मुंह पर की करारी चोट: विधायक मुकेश चौधरी | New India Timesभाजपा मंडल गोरमी ने आज गोरमी नगर में नोटबन्दी के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज के दिन को विजय पर्व के रूप में मनाया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुकेश चौधरी, विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चैयरमेन के पी सिंह भदौरिया, मंडी चैयरमेन एवं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया ने की। ​नोट बन्दी ने आतंकवाद एवं नक्सलवाद के मुंह पर की करारी चोट: विधायक मुकेश चौधरी | New India Timesकार्यक्रम के प्रारम्भ में नगर के मेहगांव रोड, पोरसा रोड एवं मेन रोड पर विजय जलूस निकाला गया। जलूस के साथ जगह-जगह मिस्ठान वितरण भी किया गया एवं जमकर आतिशबाजी भी की गई। इसके बाद चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में मुख्य अथिति विधयाक मुकेश चौधरी ने कहा की नोटबन्दी का जो ऐतिहासिक कदम पीएम मोदी जी ने उठाया था वह आतंकवाद एवं नक्सलवाद पर करारा प्रहार था। इससे आतंकवाद की कमर टूट गई। देश में 25 प्रतिशत लोग टैक्स देने वाले और बढ़ गये। कालाधन रखने वाले बेनकाब हो गये। इसलिये आज का दिन हम लोगों के लिये खुशी का दिन है। 

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रमनसिंह भदौरिया, जय वीर पुरोहित, श्रीकिशन कटारे, टानिर्मल आर्य, सुभाष थापक, पटेल यादव, दलवीर सिंह, दिनेश यादव, आशीष सिंह, भ डॉ चुन्नी लाल, कर्ण शैलेन्द्र भदौरिया, सुमेर यादव, मुंशीलाल भटेले, सामन्त सिंह यादव, छोटू यादव, नीरज यादव, दिनेश बरुआ, ध्रुव शर्मा, नीरज शर्मा, राजेन्द्र गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, कमलेश वेसान्द्रर, रणवीर परमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version