सैय्यद मुजीबुद्दीन, वणी-यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
यवतमाल ज़िला के वणी शहर में सरकारी अस्पताल से देर रात तीन दिन का मासूम बच्चा चोरी होने से अस्पताल परिसर में खलबली मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक़ रज़ानगर वणी शहर की रहने वाली नुसरत जबीन उम्र 24 की शादी ज़िला के हिंगणघाट शहर में पिछले साल की गई थी। नुसरत की पहली डिलेवरी होने की वजह से रीति रिवाज के मुताबिक उसके माता पिता ने नुसरत को मायके लाये थे, बीच मे उसे वणी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नुसरत ने 6 नवम्बर को एक बेटे को जन्म दिया। बेटा पैदा होने से पूरे खानदान में खुशी का माहौल था लेकिन ये खुशी ज़्यादा दिनों तक टिक नही पाई। देर रात 1 बजे से 4 बजे के बीच किसी नामालूम चोर ने नुसरत के मासूम को सरकारी अस्पताल से चुरा लिया। यह खबर फैलते ही अस्पताल में खलबली मच गई।
गौर करने वाली बात यह है कि इस अस्पताल में 20 से ज़्यादा महिलाएं डिलेवरी हॉल में भर्ती हैं लेकिन किसी ने भी नुसरत के मासूम को बाहर ले जाते हुए नहीं देखा। अस्पताल में पिछले कई सालों से सीसीटीवी कॅमेरे बंद हैं, जिससे सरकारी अस्पताल की लापरवाही सामने आई है, चोरी हुए मासूम की शिकायत पुलिस स्टेशन में दाखिल होते ही ठानेदार बाळासाहेब खाडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ़्तीश तेज़ी से शरू कर दी है।
