पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

बी एस एस माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी द्वारा सी एम राइज विद्यालय तिरला जिला धार में जन जाग्रति शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रही।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी एम राइज विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा, ज़ोनल मैनेजर जितेंद्र चौधरी, एरिया मैनेजर जोगेन्द्र ठाकुर, ब्रांच मैनेजर संतोष कुमार एवं शिक्षक संदीप कानूनगो सर अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे जो की बी एस एस माइक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा महिलाओं में जाग्रति लाने गाँव गाँव में जन जाग्रति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, साथ ही ग्रामीण महिलाओं का समूह बनाकर कंपनी द्वारा ऋण उपलब्ध भी कराये जाते है, विगत सन् 1997 से यहाँ कंपनी कार्यरत है इसी क्रम में सोमवार को ग्राम तिरला (ज़िला धार ) के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के लिए टेबल बेंच और शिक्षकों के लिए टेबल कुर्सी भेंट किए गए।
इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संदीप कानुनगो सर ने किया और श्री दशरथ सोलंकी सर ने आभार व्यक्त किया।
