झाबुआ रतलाम लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ रतलाम लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन | New India Times

रतलाम झाबुआ लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले निर्वाचन के तहत 29 अप्रैल को नाम वापसी का अन्तिम दिन रहा जिसमें एक निर्दलीय अभ्यर्थी दिनेश मईडा द्वारा अपना नाम वापस लिया गया, जिसके बाद अब 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम वापसी के बाद अब 12 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी से अनिता नागरसिंह चौहान को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया को हाथ, बहुजन समाज पार्टी से रामचंद्र सोलंकी को हाथी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से उदेसिंह मचार को अलमारी, भारत आदिवासी पार्टी से इंजीनियर बालूसिंह गामड़ को हॉकी और बॉल, भारतीय सामाजिक पार्टी से मोहनसिंह निंगवाल को फुल गोभी, अखंड भारत साम्राज्य पार्टी से शीतल बारेला को गन्ना किसान, निर्दलीय कसना राणा पारगी को काँच का गिलास, निर्दलीय रामेश्वर सिंगार को सेब, निर्दलीय रंगला कलेश को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय सुमित्रा मेड़ा को नारियल फॉर्म और निर्दलीय सुरज भाभर को फुटबॉल खिलाडी चुनाव चिन्ह आवंटित हुए है। रतलाम लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आगामी 13 मई को मतदान होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version