कहलगांव अनुमंडल के कक्कू यादव की गोली मारकर हत्या | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार) NIT; 
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के रानी दियारा क्षेत्र के कक्कू यादव की पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की पुष्टि कहलगांव डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने कर दी है।​कहलगांव अनुमंडल के कक्कू यादव की गोली मारकर हत्या | New India Timesसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कक्कू यादव का लोडेड ट्रेक्टर जा रहा था कि बीच रास्ते में बटेश्वर के पास पंचर हो गया। कक्कू को जानकारी मिली तो वह ट्रैक्टर ठीक कराने के लिए निकल पड़े। रास्ते में पहले से घात लगाए गजाधर मंडल सहित 3 अन्य अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।​कहलगांव अनुमंडल के कक्कू यादव की गोली मारकर हत्या | New India Timesकहा जा रहा है कि एक गोली कनपटी में और एक गोली पैर में मारी गई साथ ही गडासे से भी पैर में मारा गया।कहा जा रहा है कि, गजाधर मंडल एवं अन्य लोगों को कक्कू ने ही पकड़वाया था। कहा यह भी जा रहा है कि, गजाधर अपराधी किस्म का आदमी है। सूत्रों के अनुसार मौके पर मौजूद ट्रैक्टर में मजदूरो ने अपराधी की पहचान कर पुलिस के समक्ष बता दी है।

मृतक के पिता सीताराम यादव ने ठाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कहलगांव डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने मंगलवार की रात बताया कि लाश को पोस्ट मार्टम के लिऐ रवाना किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version