भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक गाइड लाइन का पालन कर स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करें: सामान्य प्रेक्षक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक गाइड लाइन का पालन कर स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करें: सामान्य प्रेक्षक | New India Times

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन संबंधित कार्यवाही के संबंध में बैठक 26 अप्रैल 2024 लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 24 रतलाम (अजजा) के अंतर्गत सामान्य प्रेक्षक श्री वी संपत की अध्यक्षता में विधानसभावार लोकसभा निर्वाचन से संबंधित जानकारी की कार्यवाही के संबंध में बैठक आयोजित की गई। सर्व प्रथम सामान्य प्रेक्षक श्री वी संपत ने लोकसभा क्षेत्र के समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों का परिचय प्राप्त कर निर्वाचन में कर्तव्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा पीपीटी के माध्यम से सामान्य प्रेक्षक को अब तक की गयी तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया गया।

भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक गाइड लाइन का पालन कर स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करें: सामान्य प्रेक्षक | New India Times

सामान्य प्रेक्षक को निर्वाचन के शेड्यूल, नियामक एजेंसियों द्वारा किए जा रहे निर्वाचन संबंधी प्रबंधन कार्य, संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में कुल पोलिंग स्टेशन (2358) और प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता और उससे संबंधी रिपोर्ट सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रेषित किया जाना, लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता, विधान सभावार मतदान केन्द्रों संबंधी जानकारी कुल ई.वी.एम. की उपलब्धता और  आवश्यकता निर्वाचन कार्य में लगे मतदान कर्मियों की विधानसभावार जानकारी, लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कुल कर्मचारी एवं अधिकारी की संख्या, प्रत्येक विधान सभा हेतु स्ट्रांग रूम और मतदान सामग्री वितरण एवं मतगणना स्थल की विस्तार पूर्वक जानकारी, पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान के तहत की जाने वाली कार्यवाही,  जिलेवार शिकायत निवारण केंद्र में हेल्प लाइन सी-विजील एप के माध्यम से आने वाली शिकायत की जानकारी एवं शिकायतों का निवारण किस स्तर पर किया गया, निर्वाचन के संबंध में अब तक संपादित प्रशिक्षण कार्यक्रम का ब्यौरा, संपत्ति विरूपण के तहत की गई कार्यवाही, जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों एवं प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर पिथौरा कला के मांडने से सुसज्जित कर आदर्श मतदान केंद्र बनाने संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया।

सामान्य प्रेक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि, भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक गाइडलाइन का पालन कर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर  एस.एस. मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल.कुर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्यनारायण दर्रो, सहायक रिटर्निंग अधिकारी पेटलावद श्री अनिल राठौर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी थांदला श्री तरुण जैन, सहायक रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अलीराजपुर श्री तपिश पांडे, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जोबट, रतलाम, रतलाम ग्रामीण,सैलाना एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version