यूनिक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बुरहानपुर की छात्राओं ने बोर्ड एग्जाम में मारी बाज़ी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यूनिक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बुरहानपुर की छात्राओं ने बोर्ड एग्जाम में मारी बाज़ी | New India Times

मुस्लिम बालिकाओं की शिक्षा में यूनिक पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2023- 24 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में विशेष उपलब्धि हासिल की है। यहां की निम्नलिखित छात्राओं ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर शाला परिवार, माता-पिता व शहर के नाम को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर शाला के अध्यक्ष अलहाज सैय्यद फरीद सेठ, चेयर पर्सन श्रीमती आरिफा शिरीन सैय्यद व शाला परिवार की ओर से स्कूल की प्राचार्या और टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ उत्तीर्ण बच्चों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कक्षा 12वीं
अलीशा हुसैन 90.2%, हिना बानो 89.6%, हुमेरा शेख़ 88.8%, एंजिला बेगम 85.8%, समरीन शेख़ 83.2%.

कक्षा दसवीं
सादिया सदफ अंसारी 91%, बुशरा 89.2%, तहुरा फ़िरदौस 88.4%, तसनीम ज़ारा 87%, कुबा सदफ अंसारी 86%, उमेमा आशना 83%, फैज़ा फातिमा 82.6%, सना कौसर 81.4%, रिफत नाज़ 81.2%, सालेहा इशरत 80.8%, ज़ारा जबीन 80.6% , उमेरा अंजुम 80.2%.।  छात्रा आलिशा हुसैन साबिर हुसैन की इस उपलब्धि पर डॉक्टर मेहमूद खान, डॉक्टर आसिम खान एवं समस्त परिवार जनों ने उसे बधाई और शुभकामनाएं दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version