मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा सुदर्शन टुडे न्यूज़ चैनल एवं समाचार पत्र के संवाददाता शंकर सिंह सोलंकी को किल्लौद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए मप्र मीडिया संघ के सम्भागीय प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे की सहमति एवं प्रदेश जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदान की गई है। श्री सोलंकी की इस नियुक्ति पर पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाइयां प्रेषित की है।
