रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर में चल रहे भव्य श्री हनुमान जयंती महोत्सव में हनुमान जयंती के दिन जहां हजारों लोगों ने भगवान हनुमान के दर्शन किए वहीं बड़ी संख्या में लोग देर शाम भारत के प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी को सुनने पहुंचे। मंच पर पहुंचने से पूर्व उनका स्वागत मंदिर समिति के श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन जैकी जैन और परिवार के साथ सभी सदस्यों ने किया।

विशेष रूप से श्री रामदास जी त्यागी टाट वाले बाबा और मंदिर के महंत मुकेश दास जी महाराज हेमंत बृजवासी को मंच पर लेकर पहुंचे अपने विशेष भजनों में जहां उन्होंने श्री राम भक्त हनुमान जी की स्तुति की वहीं बांके बिहारी और भगवान कृष्ण से जुड़े भजनों पर वातवरण को भक्तिमय बांध कर दिया बड़ी संख्या में उनको सुनने पहुंची महिलाएं उनके भजनों पर नृत्य करती हुई दिखाई दी….उनके भजनों को बहुत सराहना मिली।
आज दिनांक 24 अप्रैल को रात्रि में विराट कवि सम्मेलन
