मानव सेवा संस्था ने राजघाट पर मिट्टी के सिकोरे का किया वितरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मानव सेवा संस्था ने राजघाट पर मिट्टी के सिकोरे का किया वितरण | New India Times

मानव सेवा संस्था बुरहानपुर के मीडिया प्रभारी अत्ताउल्लाह खान ने बताया कि समाज में सतत् सेवा कार्यों में सक्रिय मानव सेवा संस्था द्वारा स्थानीय ताप्ती के तट राजघाट पर आने जाने वाले आगंतुकों को पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए मिट्टी के सिकोरो का वितरण किया गया। संस्थापक उषा अग्रवाल ने सभी से अपील की सभी को पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना चाहिए।

अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। यह सभी लोगों को करना चाहिए इससे पक्षियों को आशीर्वाद भी मिलता है। उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष चंदा जांगड़े, पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता सांकले, सदस्य सुनिल सलूजा,आशा डोंगरे, पुनीत सांकले, असलम खान, डाक्टर अशोक गुप्ता, हेमंत ठाकुर, सानिया डोंगरे, दामिनी जांगडे, आकाश अग्रवाल, बद्री भाई जांगडे आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version