अपने साथ लूट होने की झूठी कहानी बनाने वाला फाइनेंस कर्मचारी ही निकला आरोपी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अपने साथ लूट होने की झूठी कहानी बनाने वाला फाइनेंस कर्मचारी ही निकला आरोपी | New India Times

अपने एक साथी के साथ चिलाचौंद टोल से आगे सुनसान जगह पर षड्यंत्र रचकर अपने साथ लूट होने की झूठी कहानी बनाकर दी पुलिस को सूचना, फाइनेंस कर्मचारी लोकेश व उसके साथी नरेश को तकनीकी साक्ष्यों व अनुसंधान कर किया गिरफ्तार। मुल्जिम लोकेश के कब्जे से फाइनेंस कंपनी के 105750 रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया जप्त, धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा आईपीएस एवं मनोज शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धौलपुर के निर्देशन में गंभीर प्रकरणों में वांछित चल रहे अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमल कुमार व नरेन्द्र मीना आरपीएस वृताधिकारी वृत सरमथुरा जिला धौलपुर के निकटतम सुपरविजन में राम अवतार मीना उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना आंगई जिला धौलपुर द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2024 को कार्यवाही करते हुए थाना आंगई जिला धौलपुर में लूट की झूठी वारदात का षडयंत्र रचकर फाइनेंस कंपनी के 105750 रूपयों को धोखाधड़ी कर हड़पने की नीयत के आरोपी फाइनेंस कर्मचारी लोकेश पुत्र नरोत्तम उम्र 23 साल जाति जाटव निवासी सायपुर, डहरा मोड थाना लखनपुर जिला भरतपुर हाल लोन ऑफिसर स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड शाखा बाडी जिला धौलपुर व उसके साथी नरेश पुत्र रामेश्वर उम्र 31 साल जाति जाटव निवासी खेडला गदाली थाना महवा जिला दौसा राजस्थान को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया।

मुल्जिम लोकेश के कब्जे से फाइनेंस कंपनी के 105750 रूपये व घटना में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल को किया जप्त एवं थाना में वांछित मुल्जिम एवं जैर अनुसंधान प्रकरणों में वांछित आरोपियों के विरूद्ध धरपकड़ अभियान जारी है। दिनांक 17 अप्रैल 2024 को प्रदीप कुमार नरूका पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह नरूका जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी नवलपुरा तहसील राजगढ जिला अलवर हाल प्रबंधक स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड शाखा बाडी ज़िला धौलपुर ने एक रिपोर्ट पेश की कि लोकेश पुत्र नरोत्तम जाति जाटव निवासी सायपुर, डहरा मोड नदबई भरतपुर पिछले साल मई से हमारी कम्पनी में लोन आफिसर के पद पर काम कर रहा है जो कम्पनी के फाइनेंस की किश्त कलैक्ट करता है।

दिनांक 16 अप्रैल 2024 को दोपहर के समय लोकेश ने आंगई क्षेत्र के कुछ गांवों से फाइनेंस का पैसा इकट्ठा कर आंगई से बाडी आ रहा था तो लोकेश ने मुझे फोन करके बताया कि चिलाचौंद टोल से आगे मेरे साथ लूट हो गई है। और कलैक्शन के एक लाख पांच हजार सात सौ पच्चास रूपये एक मोटरसाईकिल सवार अज्ञात व्यक्ति देशी कट्टा दिखाकर लूटकर ले गया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसमें तकनीकी सहायता, पूछताछ व अनुसंधान से फाइनेंस कर्मी लोकेश व उसके साथी नरेश द्वारा ही लूट की झूठी कहानी रच इस घटना को अंजाम दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version