दतिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ दिनेश उदेनिया का विदाई समारोह हुआ संपन्न | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ दिनेश उदेनिया का विदाई समारोह हुआ संपन्न | New India Times

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के अधिष्ठाता डाॅ दिनेश उदैनिया का विदाई समारोह रविवार रात होटल रॉयल रतन में संपन्न हुआ। चिकित्सक महासंघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के साथ साथ जिला चिकित्सालय एवं पेरीफरी के चिकित्सक भी सम्मिलित हुए।
समारोह में चिकित्सकों ने डॉ उदैनिया के साथ किए कार्य एवं उनके मार्गदर्शन को याद किया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने कहा कि डीन पद पर रहते हुए डॉ उदैनिया ने अपने मैनेजमेंट से मेडिकल कॉलेज की तस्वीर बदल दी एवं इसे एक पीजी संस्थान में तब्दील कर दिया। सर के मार्गदर्शन में सभी चिकित्सकों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हुए एवं आम जन में कॉलेज तथा डाक्टरों की अच्छी छवि निर्मित हुई।
इस अवसर पर दतिया CMHO डॉ कुरेले ने कहा कि डॉ उदैनिया ने जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के बीच समन्वय स्थापित किया जिसका लाभ दतिया के मरीजों को मिला।
डॉ उदैनिया ने अपने संबोधन में कहा कि वे माई के आशीर्वाद से डीन बने एवं दतिया के लिए सभी कार्य किए। डॉ उदैनिया ने कहा कि उन्हें दतिया में सभी चिकित्सकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने जोर देकर कहा कि चिकित्सकों को समाज में अपनी छवि के प्रति सचेत रहना चाहिए।
ज्ञातव्य है कि डॉ उदैनिया के डीन रहते मेडिकल कॉलेज में 46 पीजी सीट प्राप्त हुई साथ ही गंभीर मरीजों के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट का काम शुरू किया गया । इस वर्ष MBBS के छात्रों की सीट 120 से बढ़कर 150 हो जाएगी।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ के सी राठौर, अस्पताल अधीक्षक डॉ के के गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ निधि शर्मा ने किया एवं अंत में आभार एमटीए सचिव डॉ मनोहर भाटिया द्वारा प्रकट किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version