लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कलेक्टर के निर्देश अनुसार दिलाई गई शपथ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कलेक्टर के निर्देश अनुसार दिलाई गई शपथ | New India Times

लोकतंत्र के महापर्व में अपना मतदान अवश्य करें साथ ही दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें, याद रहे कोई भी मतदाता ना छूटे, 13 मई, 2024 को लोकतंत्र के महापर्व में सभी को मिलकर राष्ट्रहित में मतदान करना है। इसी श्रृंखला में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार शाही किला, नेपानगर आईटीआई में मतदान की शपथ दिलाई गई। वहीं विवेकानंद महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों एवं स्टॉफ से संकल्प पत्र भरवाये गये। ठाकुर वीरेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों, स्टॉफ तथा नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा स्कूल प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली एवं रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक संदेश दिया गया तथा मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version