मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सोमवार को ग्राम सुखपुरी में मेमर्स बुरहानपुर सुखपुरी टेक्सटाईल क्लस्टर एसोसिएशन द्वारा निर्माणाधीन टेक्सटाईल क्लस्टर के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सुखपुरी टेक्सटाईल क्लस्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से क्लस्टर के कार्यों के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन टेक्सटाईल क्लस्टर का सीमांकन कराने एवं क्लस्टर से लगे हुए नालों का गहरीकरण करने के निर्देश दिए, ताकि क्लस्टर पर पानी का जमाव न हो तथा पानी की उचित निकासी हो सके। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने निर्माणाधीन क्लस्टर को समस-सीमा में पूर्ण करने हेतु आदेशित किया। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री अभिलाष मरावी व मेमर्स बुुरहानपुर सुखपुरी टेक्सटाईल क्लस्टर एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।
