सीबीआई की जांच रिपोर्ट में सूटेबल बताये गए नर्सिंग कालेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः जांच करने की NSUI मेडिकल विंग ने उठाई मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सीबीआई की जांच रिपोर्ट में सूटेबल बताये गए नर्सिंग कालेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः जांच करने की NSUI मेडिकल विंग ने उठाई मांग | New India Times

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने 308 नर्सिंग कॉलेज की जांच की थी जिस में 169 नर्सिंग कॉलेजों को सूटेबल एवं 66 को अनसूटेबल बताया गया था। वहीं 73 नर्सिंग कॉलेजों में कमियां बताई गई थी। लेकिन अब सीबीआई की जांच पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीबीआई की जांच रिपोर्ट में सूटेबल बताये गए नर्सिंग कालेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः जांच करने की NSUI मेडिकल विंग ने उठाई मांग | New India Times

एनएसयूआई मेडिकल विंग ने एनएसयूआई नेता रवि परमार के नेतृत्व में सोमवार को सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर कर फर्जी नर्सिंग कॉलेजों की जांच रिपोर्ट में सूटेबल बताये गए नर्सिंग कालेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः जांच करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि सीबीआई भी अगर जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती करेंगी तो फिर आम नागरिक किसके ऊपर भरोसा करेगा ?

सीबीआई की जांच रिपोर्ट में सूटेबल बताये गए नर्सिंग कालेजों की रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः जांच करने की NSUI मेडिकल विंग ने उठाई मांग | New India Times

एनएसयूआई मेडिकल विंग के रवि परमार ने ज्ञापन में कहा कि सीबीआई द्वारा नर्सिंग कॉलेजों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई लेकिन भोपाल के कई कॉलेज ऐसे हैं जिनको सीबीआई की रिपोर्ट में सूटेबल बताया गया है जबकि हकीकत कुछ और ही हैं। रवि ने भोपाल के 1. एपीएस नर्सिंग एकेडमी 2. मेहको नर्सिंग कॉलेज 3. अरविंदों नर्सिंग कॉलेज 4. मलय नर्सिंग कॉलेज कॉलेजों की जांच में लीपापोती का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में इन सभी कॉलेज को सूटेबल बताया गया है जबकि यह सभी कालेज नियम विरुद्ध संचालित हो रहें हैं।

परमार ने कहा कि एनएसयूआई आपसे मांग करती है कि इन नर्सिंग कालेजों की निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक कर पुनः निरीक्षण करवाकर फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर जमा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दें जिससे स्वतंत्र जांच एजेंसी की कार्यवाही पर आम जनमानस का विश्वास बना रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version