मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव शहर में आज जामा मस्जिद गरीब नवाज मस्जिद आयशा मस्जिद बाड़ा मस्जिद माजरी मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई। मौलवी द्वारा बयान में ईद के महत्व को बताया गया। देश में अमन शांति कायम रहे इसके लिए दुआएं मांगी गई गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी गई। बारिश होने के कारण ईदगाह में नमाज़ अदा नहीं की जा सकी इसीलिए मस्जिदों में नमाज को अदा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु जनप्रतिनिधि ईद की बधाई देने जमा मस्जिद सहित उन मस्जिदों में पहुंचकर बधाइयां प्रेषित की है।
