सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
रायबरेली जिला के खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरहर रोड हरीपुर मिर्दहा के निकट दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग घायल होएगए जिसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पैशन प्रो UP 33 Z 5420 से तीन बाइक सवार अनुज, मोनू, शिवभजन बरौण्डी लालपुर निवासी नशे में धुत होकर खीरों की ओर जा रहे थे कि तभी हरीपुर मिर्दहा निवासी मिनहाज खान अपनी स्कूटी संख्या UP 78 DJ 6487 से खीरों से हरीपुर जा रहा थी, तभी हरीपुर के निकट एक स्कूल के पास दोनों की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। बाइक चला रहे अनुज कुमार को खीरों सीएचसी ले जाने के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया, वही दो अन्य मोनू व मिनहाज का इलाज किया जा रहा है। बाइक के पीछे बैठा शिवभजन मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची 100 पुलिस के चालक मनीष सिंह, कमांडर अम्बुज कुमार ने समय पर पहुंच कर घायलों को तत्काल खीरों सीएचसी पहुंचाकर बहादुरी का परिचय दिया है।
