मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वर्तमान में मुसलमानों का बड़ा ही पाक और मुक़द्दस माह चल रहा है। रमज़ान माह में मुस्लिम समाज जनों द्वारा इस माह के रोज़े रखे जाते हैं और अधिक मात्रा में इबादत की जाती है। इसी माह में 26 वां रोज़ा बहुत ऐहम माना जाता है और इस रात (जिसे शबे कद्र कहते हैं) में इबादत भी की जाती है। रमज़ान माह के 26 वें बड़े रोज़े के अवसर पर बुरहानपुर जिले की मशहूर शाही जामा मस्जिद में इफ्तार करने बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ शेरा भैय्या, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ शेरा भैय्या के भतीजे एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर अपने साथियों में बुरहानपुर एन एस यू आइ अध्यक्ष सोहराब कुरैशी उर्फ सोनू , महमूद अंसारी, फ़िरोज़ सीटीसी व अन्य साथीगण के साथ पहुंचे और मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तार किया और उन्हें इस पवित्र दिन की मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी।
