मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए रामलीला ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। रामलीला मैदान का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
जनपद में चतुर्थ चरण में 13 मई को मतदान सम्पन्न कराया जायेगा तथा 12 मई को पोलिंग पार्टियों की रावानगी रामलीला मैदान से की जायेगी, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण रामलीला मैदान को समतल करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मैदान में किसी प्रकार के ईट पत्थर अथवा गड्ढे न रहे यह सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने मैदान की साफ-सफाई के भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन सभी वाहन मैदान में व्यवस्थित ढंग से खड़े किए जाए तथा एक दिन पूर्व ही सभी वाहनों पर नंबरिंग कर ली जाये जिससे पोलिंग पार्टियां समय से सकुशल रवाना की जा सके।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय सहित संबधित अधिकारी मौजूद रहे।
