रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी चिलचिलाती धूप में गली मोहल्लों एवं कस्बों में घूम घूम कर घर-घर दस्तक देकर मतदान जागरूकता अभियान चलाकर नए एवं पुराने मतदाताओं को मतदान करने के लिए समझाइश देकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए महिलाएं पुरुष एवं बुजुर्गों को फुलों की माला पहनाकर स्वागत किया। नवीन वोटर कु, आशमा हुसैन खा गुजराती को भी मतदाता जागरूकता के प्रति सजगता के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है। मतदाता भी मतदान शपथ समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। मतदाता अभियान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सायरा बानो मंसूरी, सपना सोलंकी, ममता भूरिया, बसंती प्रजापत, अनीता भुरीया, माया परमार, आदि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर मतदान जागरूकता अभियान चलाकर नए एवं पुराने मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर शपथ दिला रहे हैं।
