मुरम के ढेर में टकराकर चार पहिया वाहन में सवार दो लोग घायल, देवरी पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया  गाड़ी से बाहर | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुरम के ढेर में टकराकर चार पहिया वाहन में सवार दो लोग घायल, देवरी पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया  गाड़ी से बाहर | New India Times

मुआर से केसली को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क के दोनों और मुरम के ढेर दुर्घटना का केंद्र बन गए हैं। ताजा मामला शुक्रवार की शाम को घटित हुआ, जब एक चार पहिया बोलेरो वाहन मुरम के ढेर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए, देवरी पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाल गया, जिन्हें 108 एंबुलेन्स की मदद से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240405-WA0132.mp4
New India Times

जानकारी के अनुसार मुआर से चिखली जमुनिया के बीच ग्राम डूंगरिया के पास लोक निर्माण विभाग की सड़क की मरम्मत का काम ठेकेदार द्वारा कराया गया है।  ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों ओर शोल्डर भरने के लिए मुरम के ढेर लगाए गए हैं लेकिन उन्हें फैलाया नहीं गया है। जिस कारण मुरम के ढेर दुर्घटनाओं का केंद्र बन गए हैं आए दिन वाहन दुर्घटनाएं इन ढेरों के कारण हो रही है। शुक्रवार को हुई वाहन दुर्घटना ग्राम डूंगरिया के पास घटित हुई है जिसमें सागर के बाघराज वार्ड निवासी हेमंत पटेल 41 साल एवं ग्राम बिछुआ निवासी महेश पटेल 19 साल बुरी तरह घायल हो गए हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज़ चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version