मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग आज 04 अप्रैल 2024 गुरुवार को इतवारा गणपति वाढी के पास स्थित भावसार समाज के पुराना मंगल भवन विट्ठल मंदिर परिसर में होगा। संस्था के केंद्र प्रमुख और वरिष्ठ प्रशिक्षक अधिवक्ता संतोष देवताले ने बताया कि भावसार क्षत्रीय समाज का तीन दिवसीय हिंगलाज जयंती उत्सव का शुभारंभ आज आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सत्संग के माध्यम से शुरू हो रहा है, जिसमें संस्था के साधक ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे। तीन दिवसीय आयोजन में शुक्रवार को विट्ठल मंदिर में ही रात्रि 8:00 बजे से सुंदरकांड होगा और 6 तारीख शनिवार को समाज की कुलदेवी मां हिंगलाज अंबिका का प्रकट उत्सव पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी और शाम को महा आरती के बाद 7:00 बजे महा प्रसादी होगी। सत्संग कार्यक्रम में भावसार समाज की महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिन्हें हिंगलाज जयंती उत्सव की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी समाज के वरिष्ठ सलाहकार दिलीप चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश काशीकर, युवा अधिवक्ता भूपेंद्र जुनागढ़े भावसार, राजेंद्र पवार, मुकेश मालवीय मुकेश मगरे, धन्नू नवलखे, अनिल पवार, कैलाश भागवत, प्रमोद चौहान और महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जाधव ने समस्त समाज बंधुओं और नगर वासियों से आज के सत्संग में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
