संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के जनप्रिय सांसद व म.प्र. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा विष्णु दत्त शर्मा का नामांकन कार्यक्रम पन्ना में संपन्न हुआ।
हिंदू हृदय सम्राट श्री कन्हैया मित्तल ने दी मनमोहक प्रस्तुति और जनता से अपील की जो राम को लाय है हम उनको लायेंगे। 3 अप्रैल के दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ने अपना नामांकन फॉर्म भरा। नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए उनके साथ केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के साथ-साथ प्रदेश और देश की कई जानी-मानी हस्तियां उनके साथ रही।
नामांकन प्रक्रिया के पहले डॉक्टर मोहन यादव एवं डॉ स्मृति ईरानी चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा के बाद नगर में रोड शो करते हुए वी डी शर्मा कलेक्ट्रेट भवन में अपना नामांकन फार्म भरा। कार्यक्रम के पहले लगभग 10:00 बजे हिंदू हृदय सम्राट श्री कन्हैया मित्तल जिन्होंने जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे इन पंक्तियों को गाया है अपनी भजन प्रस्तुति दी।
नामांकन प्रक्रिया में मुख्य रूप से डॉक्टर मोहन यादव श्रीमती स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉक्टर श्री महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय व खजुराहो लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम दिलीप अहिरवार, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह श्री अरविंद पटेरिया जी श्री प्रहलाद लोधी जी राजेश वर्मा श्री संजय पाठक संदीप जयसवाल सहित और भी कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थिति रही।
