कलेक्टर द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240403-WA0112.mp4
New India Times

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा रंगपुरा स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रोस्थेटिक और ओर्थोटीक कार्यशाला की कार्यपद्धति देखकर प्रोस्थेटिक लेग और हेण्ड बनाने की विधि के बारे में और उसमें प्रयुक्त मटेरियल से अवगत हुये।

कलेक्टर द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया गया निरीक्षण | New India Times

इसी के साथ कलेक्टर ने मानसिक दिव्यांग कक्ष में स्पेशल एजुकेटर से चर्चा की गई, स्पीच थेरेपी और ऑडियोलॉजी कक्ष, फिजियो थेरेपी कक्ष में प्रतिदिन आने वाले मरीजों व शुल्क की जानकारी ली गई। इसी के साथ कलेक्टर द्वारा सीडब्लूएसएन (चिल्ड्रन विथ स्पेशल नीड्ज) हॉस्टल का भ्रमण किया जाकर सफाई व रख-रखाव के निर्देश दिए गये।

कलेक्टर द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया गया निरीक्षण | New India Times

इस दौरान कलेक्टर ने केंद्र में सेंसरी गार्डन और पूर्ण अंधत्व बच्चो के लिए लेब बनाये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने और पुनर्वास केंद्र के रंग-रोगन संबंधित कार्यो को किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग पंकज सावले, जिला दिव्यांग पुनर्वा स केंद्र के प्रबंधक शेलेन्द्रसिंह राठौर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version